Monday 5 December 2016

हाइकु में अनाज

521
रबी खरीफ
नक्षत्रों का हो ज्ञान
तूर की खान
520
तपता मृग
रोहिणी भी बरसे
धान हरसे
519
कृष्ण दशमी
आषाढ़ की रोपनी
धान बाहुल्य
518
खेत की माटी
अनगिन गोड़ाई
ऊख सरस
517
चना की खोंट
मकई की निराई
रंग ले आई
516
बीज की मात्रा
प्रति बीघे में गेहूँ
पाँच पसेरी
515
खेत ऊर्वर
नाइट्रोजन वृद्धि
दालों की खेती
514
अन्न नवल
मकर की संक्रांति
पोहा के संग
513
हरी चुनरी
रुपहले कुन्तल
मक्का श्रृंगार
512
खेत में बाली
कृषक के घर में
खुशी निराली
511
मूँगफलियाँ
चट चट तोड़तीं
गिलहरियाँ
--ऋता शेखर ‘मधु’

No comments:

Post a Comment