Wednesday 18 March 2015

कचनार

Image result for कचनार

372
आया बसंत
खिलता कचनार
हुआ गुलाबी|
371
हवा की गोद
कचनार की कली
करे प्रमोद|
370
सिरों पर बँटे
केन्द्र में मिले रहें
ये कचनार|
369
श्वेत घाघरा
लाल छींट की धारी
है कचनारी|
368
श्वेत चदनी
सफ़ेद कचनार
नयनसुख|
367
मस्त पवन
कचनार की खुश्बू
ले गया दूर|
366
शांत सौम्य सा
राहों में कचनार
जोहता बाट|
365
आँखों में बसी
कचनारी सूरत
पावन लगी|
364
यादों में बसा
सलोना कचनार
साथ में तुम|
363
हवा हिंडोला
जा बैठा कचनार
हौले से डोला|
*ऋता शेखर 'मधु'*

No comments:

Post a Comment